चलती ट्रेन में महिला को उठा लेबर पेन, पास बैठे शख्स ने करा दी डिलीवरी, पेशे से नहीं है डॉक्टर, VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)
चलती ट्रेन में महिला को उठा लेबर पेन, पास बैठे शख्स ने करा दी डिलीवरी, पेशे से नहीं है डॉक्टर, VIDEO
मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक महिला की डिलीवरी कराई गई. खास बात यह है कि मेडिकल सुविधाओं की कमी के बीच एक युवक ने अपनी डॉक्टर दोस्त की मदद से यह प्रसव कराया. महिला ने एक बालक को जन्म दिया है और मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
बीती रात करीब 12:40 बजे विकास दिलीप बेद्रे नामक युवक गोरेगांव से ट्रेन पकड़कर एयरपोर्ट जा रहे थे. राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई.
विकास ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत लोकल ट्रेन की चेन पुलिंग की और ट्रेन को राम मंदिर स्टेशन पर रुकवाया. लेकिन स्टेशन पर महिला के लिए कोई मेडिकल सुविधा या एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी.
रियल लाइफ में हुआ 3 इडियट जैसा चमत्कार
इस आदमी को सलाम है…
राम मंदिर स्टेशन पर ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया, डॉक्टर के वीडियो कॉल के मार्गदर्शन में रात 1 बजे यह सब हुआ… pic.twitter.com/e23Pxl9O18— Ritika (@Im_Ritikaa) October 16, 2025
फिलहाल मां और नवजात बालक दोनों ठीक हैं. इस मुश्किल समय में मदद करने वाले युवक विकास दिलीप बेद्रे और डॉक्टर देविका देशमुख के काम की जमकर सराहना हो रही है.
