संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत, मां रह चुकी है मंत्री

dead body Pixabay

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत, मां रह चुकी है मंत्री

 

पंचकूला | पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया.

पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे का नाम अकील अख्तर बताया गया है. अकील की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. उनकी मां और मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना पंजाब की पूर्व मंत्री है. मुस्तफा का परिवार फिलहाल हरियाणा के पंचकूला में रह रहा है. अकील के निधन से परिवार में मातम का माहौल है.

एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय अकील अख्तर को गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में भेजा गया. इस बारे में पंचकूला पुलिस को भी जानकारी दी गई थी. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी सामने आई है कि पूर्व डीजीपी मुस्तफा के शव को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दफन किया जाएगा. फिलहाल, पंचकूला से परिवार शव को लेकर सहारनपुर के लिए रवाना हो चुका है.

बता दें कि अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अफसर थे. वह साल 2021 में डीजीपी पद से रिटायर हुए थे. इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. वह नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रहे.

 

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!