स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को बड़ी धमकी, मांगी गई इतने करोड़ की फिरौती

Rinku Singh IPL KKR (1)

रिंकू सिंह (फोटो: आईएएनएस/सिद्धराज सोलंकी )

The Hindi Post

क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड गैंग की डी-कंपनी से धमकी मिली है. उनसे पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है. एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया. आरोपी मोहम्मद दिलशाद और नवेद को वेस्टइंडीज से जुलाई 2025 में इंटरपोल ने गिरफ्तार किया था.

मुंबई क्राइम ब्रांच टीम की ओर से बताया गया- डी कंपनी ने रिंकू सिंह को फरवरी-अप्रैल 2025 के बीच तीन धमकी भरे ई मेल किए. ये मेल रिंकू की प्रचार टीम को भेजे गए थे. इधर, अलीगढ़ में SP सिटी ने कहा- रिंकू सिंह के परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!