अयोध्या: ब्लास्ट से मकान गिरा, 5 लोगों की मौत, VIDEO

blast in Ayodhya (1)
The Hindi Post

अयोध्या जिले की नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया. इस घटना में पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. कई लोग घायल हुए हैं. इनमें बच्चे भी शामिल हैं.

बताया जाता है कि गांव के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे. बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे के करीब धमाके की तेज आवाज के साथ मकान गिर गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए हैं. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मौतों की पुष्टि की है. जबकि कई घायल भी लाए गए हैं. इनमें तीन बच्चे शामिल हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे के चलते विस्फोट होने की आशंका है. हालांकि घटनास्थल पर ईंधन गैस की भी बदबू आ रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू का काम जारी है.

इस खबर को अपडेट किया जाएगा.


The Hindi Post
error: Content is protected !!