काफी शिक्षित है MP के नए CM मोहन यादव, जानिए वह कितने पढ़े है

Mohan Yadav
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के अगले CM कौन होंगे इसका एलान हो गया है. BJP ने डॉ मोहन यादव के नाम पर मोहर लगा दी है. वह MP के नए CM होंगे.

बता दे कि उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक है डॉ मोहन यादव. अब जानते है कि डॉ यादव कितना पढ़े है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव के पास आधा दर्जन से भी ज्यादा डिग्रियां हैं. वो पढ़ाई में अपनी विशेष रुच‍ि के कारण बीएससी, एलएलबी, एमबीए और पीएचडी जैसी डिग्र‍ियां हासिल कर चुके हैं.

उन्होंने मध्यप्रदेश में ही रहकर अपनी शिक्षा पूरी की. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बीएससी की. इसके बाद उन्होंने वकालत की पढ़ाई की. फिर उन्होंने MA पॉलिटिकल साइंस किया. इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने MBA किया. इसके अलावा उन्होंने पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है.

मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत रह चुके हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 58 वर्षीय मोहन यादव की स्वयंसेवक संघ से निकटता हैं. उनका जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था. उनकी शादी सीमा यादव से हुई थी. उनके दो बेटे और एक बेटी है.

मुख्यमंत्री के पद के लिए उनके नाम की घोषणा से परिवार में बेहद खुशी का माहौल है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!