वैवाहिक वेबसाइट के जरिए लोगों से फ्रॉड करने वाली महिला को पुलिस ने किया यूपी से गिरफ्तार

Arrest woman hands-with-handcuffs-isolated-white-background (1)

सांकेतिक तस्वीर (फ्रीपिक)

The Hindi Post

नोएडा | मध्य प्रदेश पुलिस ने उतर प्रदेश के नोएडा से एक महिला को गिरफ्तार किया है जो वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए कथित तौर पर लोगों को ठगने का काम करती थी. महिला को उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया है.

महिला पर आरोप है की वह ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट के जरिए फ्रॉड करती थी.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 151 के जेपी अमन सोसाइटी में टावर 19 के फ्लैट नंबर 1205 में रहने वाली पल्लवी सोनवाल को मध्य प्रदेश पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ लेकर चली गई.

पल्लवी सोनवाल और उसके पति जॉन जूलियस – दोनों पर आरोप है कि यह लोग ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बना के लोगों से बातचीत करते थे और यह दिखावा करते थे कि वो विदेश में रहते है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों लोगों को यह बताते थे कि विदेश से भारत आते समय उनको कस्टम विभाग के लोगों ने एयरपोर्ट पर रोक लिया है और उनको अब पेनाल्टी जमा करनी होगी जो बाद में वापस कर दी जाएगी. दोनों, पेनाल्टी की राशि लाखों रूपए बताते थे.

रिश्ते करने के लालच में आए परिवार जन पैसों को इनको ट्रांसफर कर दिया करते थे. पैसे ट्रांसफर होते ही वह अपना फोन स्विच ऑफ कर लेते थे और और फरार हो जाते थे.

यह दोनों ऐसे कई पीड़ितों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक जॉन जूलियस पहले ही एक मामले में जेल में है और अब भिंड में मिली एक शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने पल्लवी सोनवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!