क्या मां भी ऐसा कर सकती है? छह-वर्षीय दिव्यांग बच्चे को मां ने मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका…

children drown in bagmati river in Bihar (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी है. यहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 6 साल के बेटे को कथित तौर पर मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक दिया. ऐसा उसने अपने पति के झगड़े के बाद किया. इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

महिला की पहचान सावित्री के रूप में हुई है. सावित्री और उसके पति रवि कुमार (36) के बीच, बेटे के दिव्यांग होने के कारण कथित तौर पर झगड़े होते थे. छह वर्षीय मासूम न बोल पता था और न ही सुन पता था.

पुलिस का आरोप है कि शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच जोरदार बहस हुई. रात करीब 9 बजे सावित्री ने अपने बेटे को नहर में फेंक दिया. यह नहर काली नदी से जुड़ती है. इसमें मगरमछ होते है.

पुलिस और गोताखोरों ने बच्चे की ढूंढ़ने की कोशिश की पर सफलता हाथ नहीं लगी. रात होने के कारण, बच्चे को नहर से निकाला नहीं जा सका. इसके बाद, रविवार को बच्चे को ढूंढ़ने का अभियान दोबारा चलाया गया. इस बार खोजी दल ने बच्चे का शव मगरमच्छ के जबड़े से बरामद किया. मगरमछ ने उसका दाहिना हाथ आंशिक रूप से खा लिया था. बच्चे के शरीर पर कथित तौर पर गंभीर चोटों और काटने के निशान थे.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया कि रविवार की सुबह बच्चे का शव मिला. उसके शरीर पर गंभीर चोटें और काटने के निशान थे. बच्चे का एक हाथ गायब था. इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया.

पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस मामले में जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!