घोर कलयुग…! 200 रूपए के लिए मां का मर्डर…

Crime (1)

सांकेतिक तस्वीर : फोटो क्रेडिट: (आईएएनएस/IANS)

The Hindi Post

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक व्यक्ति को उसकी मां ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी है.मामला जिले के उरला थाना क्षेत्र का है. इस घटना के बाद आरोपी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वर नगर का रहने वाला प्रदीप जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था.जो उसे 800 में मिल रहा था. प्रदीप के पास 600 रुपये मांगे थे और उसने मां से 200 रुपये की मांग की थी. जब उसकी मां ने पैसे देने से मना किया तो प्रदीप ने हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी पर भी हमला किया. प्रदीप ई-रिक्शा चलाता है और उसके दो बेटे और एक बेटी है.

घटना के बाद जब प्रदीप के 15 साल के बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की तो प्रदीप मौके से भाग गया. बाद में बेटे ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान गणेशी की मौत हो गई. उरला थाने के थानेदार बीएल चंद्राकर ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वर नगर में हुई है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!