अमित शाह से मिले मूसेवाला के माता-पिता, बेटे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

Sidhu Moosewalas parents meer Amit Shah (1)
The Hindi Post

चंडीगढ़ | दिवंगत गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अपने बेटे की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

15 से 20 मिनट तक चली इस बैठक में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मूसेवाला के घर शोक जताने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मौजूद रहीं। बैठक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई।

एक दिन पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शाह को पत्र लिखकर अपने बेटे की हत्या की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को हत्यारों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालने का संकल्प लिया था। मान मूसेवाला के घर मनसा में परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा था, “पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वह दिन दूर नहीं जब हम इस जघन्य अपराध के अपराधियों को पकड़ लेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसेवाला एक बहु-प्रतिभाशाली कलाकार था, जिन्हें मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज और रचनात्मकता का आशीर्वाद प्राप्त था।

उन्होंने कहा कि उनके असामयिक और दुखद निधन ने सामान्य रूप से संगीत उद्योग और विशेष रूप से उनके लाखों प्रशंसकों को एक बड़ा झटका दिया है।

सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में, मूसेवाला की 29 मई को दिन दहाड़े उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!