“मोदी, शाह मुझे बम दें.. मैं फिदायीन बनकर पाकिस्तान पर हमला करूंगा”, मंत्री का वायरल हुआ बयान

Karnataka Minister Zameer Khan (1)
The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है. इसी बीच कर्नाटक सरकार में आवास और अल्पसंख्यक मंत्री जमीर अहमद खान का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है. मंत्री अपने इस बयान में पाकिस्तान से युद्ध करने के लिए अकेले ही आत्मघाती बम के साथ पाकिस्तान जाने का कह रहे हैं.

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खान ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही भारत का दुश्मन रहा है. ऐसे दुख के मौके पर अगर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मुझे मौका देते हैं तो मैं खुद सीमा पर जाकर युद्ध करने के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा, “हम सब भारतीय हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं. हमारा पाकिस्तान से कोई नाता नहीं है.. पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन मुल्क रहा है.. अगर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह या केंद्र सरकार मुझे इजाजत देतें हैं तो मैं पाकिस्तान जाकर युद्ध करने के लिए तैयार हूं.

खान ने प्रधानमंत्री मोदी से एक आत्मघाती बम उपलब्ध करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मैं युद्ध के लिए पाकिस्तान जाऊंगा.. मोदी, शाह मुझे आत्मघाती बम दें, मैं बांधकर पाकिस्तान जाऊंगा और हमला करूंगा. इससे पहले खान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इसे अमानवीय कृत्य बताया. उन्होंने कहा कि हर भारतीय को एकजुट होना चाहिए, यह हमारे एकजुट होने का समय है. खान ने केंद्र सरकार को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कड़े कदमों को उठाना चाहिए.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!