सीआरपीएफ से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद ने दी प्रतिक्रिया, उन पर आरोप कि उन्होंने पाकिस्तानी लड़की से शादी की बात छिपाई

muneer ahmad

सीआरपीएफ से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद अपनी पत्नी के साथ (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

सीआरपीएफ से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद के मामले में नया मोड़ आ गया है. मुनीर अहमद का कहना है कि उसने पाकिस्तानी महिला से निकाह के बारे में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर को बताया था. अहमद ने उन पर लगे आरोपों से पूरी तरह इनकार किया है.

सीआरपीएफ ने शनिवार को मुनीर अहमद को इसलिए बर्खास्त कर दिया था क्योंकि यह आरोप था कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी के बारे में सीनियर अफसरों को नहीं बताया था.

मुनीर अहमद ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया उन्हें शुरुआत में मीडिया से बर्खास्तगी के बारे में पता चला और उसके बाद सीआरपीएफ की ओर से भी संबंध में एक पत्र आया. अहमद ने कहा, “इससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा क्योंकि मैंने सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से पाकिस्तानी महिला से शादी करने की इजाजत मांगी थी. मुझे इजाजत मिल भी गई थी.”

मुनीर अहमद बर्खास्तगी के आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं. मुनीर अहमद पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जानबूझकर अपनी पत्नी को वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रखा.

मुनीर अहमद अप्रैल, 2017 में CRPF में भर्ती हुए थे. वह मूल रूप से जम्मू के घरोटा इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने 2024 में पाकिस्तान की रहने वाली मीनल खान से शादी की थी. मीनल खान पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं. दोनों का निकाह 24 मई, 2024 को वीडियो कॉल के जरिए हुआ था.

अहमद के मुताबिक उन्होंने सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से औपचारिक अनुमति मिलने के एक महीने बाद ही शादी की थी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!