दूसरे समुदाय की लड़की को भगा ले गया था युवक, गांव वालो ने बेटे सहित पूरे परिवार को पीटा

Beat IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भीड़ के द्वारा एक मुस्लिम परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. इसे कथित तौर पर ‘बदले की कार्रवाई’ माना जा रहा है. वाजिद अली और उसके परिवार के सदस्यों को पीटा गया. बताया जा रहा है कि युवक लगभग एक महीने पहले 23 वर्षीय एक हिंदू युवती को लेकर भाग गया था.

इसका घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया था. यह वीडियो मंगलवार की रात को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वायरल हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में महिलाओं सहित कई लोगों को एक मुस्लिम व्यक्ति और उसके माता-पिता को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है.

जिन पर हमला हुआ उनकी पहचान 35 वर्षीय वाजिद अली, उसके पिता सैयद अली और मां समीना अली के रूप में हुई है. ये सभी छिंदवाड़ा से लगभग 35 किलोमीटर दूर लालगांव के निवासी हैं.

15 सितंबर को जब वाजिद और उसके माता-पिता औरिया गांव में एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, तो उन्हें ग्रामीणों ने जाते हुए देख लिया था. इसके बाद ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

छिंदवाड़ा पुलिस ने हमला करने वाले हिंदू परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने और चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “वाजिद अली उसी गांव की एक हिंदू युवती को भगा ले गया था. उसके परिवार पर हमले को बदला लेने के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, युवती को बाद में उसके परिवार को सौंप दिया गया था. इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और अब तक कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!