बोरे में मिला बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू का शव, कुछ दिन से थी लापता
फोटो: फेसबुक
ढाका | कुछ दिन पहले लापता हुई बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू, ढाका के बाहरी इलाके में मृत पाई गई। पुलिस ने जानकारी दी। उनका शव सोमवार को केरानीगंज में हजरतपुर ब्रिज के पास एक बोरे के अंदर मिला है।
शिमू के लापता होने के बाद रविवार को उनके परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर केरानीगंज मॉडल स्टेशन से पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएसएमसीएच) भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
45 वर्षीय अभिनेत्री ने 1998 में फिल्म ‘बर्तमान’ से अपनी शुरूआत की थी। उन्होंने तब से 25 फिल्मों में काम किया है।
वह बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सहयोगी सदस्य थीं।
फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी नाटकों में भी काम किया और निर्माण भी किया है।
आईएएनएस
