मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मुंह के बल गिरी इस देश की सुंदरी, वीडियो आया सामने

The Hindi Post

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मुंह के बल गिरी इस देश की सुंदरी, वीडियो आया सामने

 

थाईलैंड के बैंकॉक में चल रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मिस यूनिवर्स जमैका गैब्रिएल हेनरी रैंप वॉक करते समय स्टेज से नीचे गिर गईं. यह हादसा 19 नवंबर को फाइनल से ठीक दो दिन पहले हुआ.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चमकदार ऑरेंज गाउन पहनकर हेनरी पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर रही थी कि अचानक उन्होंने स्टेप मिस कर दिया और स्टेज से नीचे गिर पड़ी. उन्हें तुरंत स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाया गया.

मिस यूनिवर्स संगठन ने बताया कि हेनरी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. अच्छी बात यह है कि उनकी हड्डियां नहीं टूटी. उनका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले 21 नवंबर को होना है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!