बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, सबसे अहम विभाग मिला बीजेपी के सम्राट चौधरी को

Nitish Kumar 4 (1) (1)

बिहार सीएम नितीश कुमार की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, सबसे अहम विभाग मिला बीजेपी के सम्राट चौधरी को

 

बिहार में नई सरकार के गठन के एक दिन बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया. सबसे अहम गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिया गया है. 20 साल में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है. बीजेपी कोटे से वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव को महत्वपूर्ण कृषि विभाग सौंपा गया है.

गुरुवार को शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में से फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभाग मिले हैं. शेष विभागों का आवंटन अभी लंबित है.

 

कैबिनेट में किस पार्टी को कितने मंत्रालय

बीजेपी: 14 मंत्री

जेडीयू: 8 मंत्री

एलजेपी (चिराग): 2 मंत्री

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी: 1-1 मंत्री

नई कैबिनेट में एक मुस्लिम, 3 महिला मंत्री, और पहली बार जीते 3 विधायक शामिल हैं.

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. बीजेपी के मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, संजय सिंह, रामकृपाल यादव सहित कई विधायकों ने शपथ ली थी. वही जेडीयू से विजय चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने शपथ ली थी.

 

10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. एनडीए गठबंधन ने हाल ही में हुए चुनाव में 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!