कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए कैदी को बदमाशों ने मारी गोली, मौत, मची अफरातफरी
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार (15 दिसंबर) को दिनदहाड़े एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधी को पुलिस दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लेकर जा रही थी. इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई.
मृतक अपराधी की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इस कैदी पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह बेउर जेल में बंद था.
इस पूरे मामले में सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि 2 हमलावरों ने गोलियां चलाईं. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से चार खोखा बरामद हुआ है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
Abhishek Kumar URF Chote Sarkar was attacked by two people who shot at him in Danapur court.
Abhishek Kumar passed away in the attack. Two accused taken into custody.” #Patna #Bihar #SalutingSardarPatel #செல்பி_எடு_ஆட்டைய_போடு #StockMarketindia #Sensex #TejRan pic.twitter.com/3GMggyJiVD— Manisha Kumari (@iammanishaku) December 15, 2023
Hindi Post Web Desk
