कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में दबंगों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि कुछ लोग दिनदहाड़े गैंगवार में एक व्यक्ति के हाथ काट कर साथ ले गए. अब पुलिस इन दर्जन भर नकाबपोश आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. इसके लिए वो CCTV फुटेज को खंगाल रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक शख्स जिसका नाम जुगनू है पर बदमाशों ने हमला कर दिया. उन्होंने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और जुगनू के दोनों हाथ काट दिए. यही नहीं, वो दोनों हाथ अपने साथ ले गए. इस हमले से जुगनू बुरी तरह घायल हो गया और चीख-पुकार मच गई. लोग घायल की मदद को दौड़े. दूसरी तरफ बदमाश, कटे हाथ लेकर, गाड़ी में बैठकर फरार हो गए.
रिपोर्टस के मुताबिक, हमला करने वालों की संख्या 10 से 12 के बीच थी.
पुलिस ने मीडिया को बताया कि जुगनू की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है. घटना के बाद, लहूलुहान हालत में जुगनू को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जुगनू नाम के इस शख्स को चंडीगढ़ PGI में रेफेर कर दिया गया है.
फिलहाल पुलिस पुरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.