10वीं की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, क्या बोला परिवार और पुलिस ?
10वीं की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, क्या बोला परिवार और पुलिस ?
कोरबा जिले (छत्तीसगढ़) के करतला थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने गांव के ही 24 वर्षीय युवक आदर्श कुजूर पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करतला क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह गर्भवती हुई और उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे साथ रखने से इनकार कर दिया. नवजात के जन्म के बाद भी आरोपी या उसके परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है जिससे आहत परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
