पत्नी और बेटों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, अगले ही दिन नेताजी ने छोड़ा ममता का साथ, विरोधी गुट में हुए शामिल
पत्नी और बेटों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, अगले ही दिन नेताजी ने छोड़ा ममता का साथ, विरोधी गुट में हुए शामिल
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मचे आंतरिक घमासान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया. भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी पत्नी और दो बेटों को पूछताछ के लिए तलब किए जाने के ठीक एक दिन बाद, मित्रा ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट का दामन थाम लिया. हालांकि, पाला बदलने की बात पर उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में कहा कि उन्होंने “मैंने पार्टी नहीं केवल अपना कमरा बदला है.”

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रह चुके मित्रा ने कहा कि वह चाहते थे कि ममता के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी “छह महीने के लिए अपने पद से हट जाएं” लेकिन जब उनकी यह मांग स्वीकार नहीं की गई तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
