अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ रेप… घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, क्या अब चलेगा बाबा का बुलडोजर?

Rape-Molestation-Depositphotos_238915278_S-1 (2)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

यूपी के अयोध्या में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप किया गया. रेप करने का आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक नाबालिग दलित लड़की के साथ मिल्कीपुर में कथित तौर पर रेप किया गया. यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात हुई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

इसके बाद जब पीड़िता के परिजनों को घटना का पता चला तो वे लड़की को लेकर खंडासा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जान‌कारी दी. इसके बाद पीड़िता ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!