अपने नवजात बच्चे को सार्वजनिक शौचालय में फेंकने के आरोप में नाबालिग लड़की गिरफ्तार

Baby mum-making-baby-massage-mother-massaging-infant-bare-foot-preventive-massage-newborn-mommy-stroking-baby-s-feet-with-both-hands-light-background (1)

प्रतीकात्मक इमेज (फ्रीपिक )

The Hindi Post

उत्तर कन्नड़ | कर्नाटक पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा को उसके नवजात बच्चे को कारवार शहर के एक सार्वजनिक शौचालय में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद मकबूल अम्माद (19) नाम के एक लड़के को गिरफ्तार किया है।

शव पिछले सप्ताह कारवार बस स्टॉप के सार्वजनिक शौचालय से बरामद किया गया था। मामले की जांच में जुटी सिटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की का पता लगाया जो बच्चे को सार्वजनिक शौचालय के अंदर ले गई और उसे वहीं छोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की और लड़का एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और रिश्ते में थे।

प्रसव के बाद नाबालिग लड़की ने बच्चे को सार्वजनिक शौचालय में छोड़ दिया।  बच्चे के मौत के करने की पुलिस जांच कर रही है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोस्को) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग लड़की को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!