बीफ खाने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
हरियाणा के चरखी दादरी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बीफ खाने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के चरखी दादरी में एक मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मजदूर की पिटाई इसलिए की गई थी क्योंकि शक था कि उसने बीफ खाया है. यह मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था.
यह घटना 27 अगस्त की है. मृतक की पहचान साबिर मलिक के रूप में हुई है.
पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिग है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों को संदेह था कि मलिक ने गौमांस खाया था. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
