मध्य पूर्व में जारी जंग पर क्या बोले पोप लियो

Pope Leo 2 (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

मध्य पूर्व में जारी जंग पर क्या बोले पोप लियो, BIG NEWS

 

वेटिकन सिटी | मध्य पूर्व में जारी हिंसा पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पोप लियो ने इस युद्ध को “पूरी मानवता पर एक कलंक” बताया है. सेंट पीटर्स स्क्वायर में आयोजित साप्ताहिक प्रार्थना के दौरान उन्होंने तत्काल युद्धविराम (Ceasefire) की पुरजोर अपील करते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र की स्थिति को “व्यथा और निराशा” के साथ देख रहे हैं.

पोप ने जोर देकर कहा कि दुनिया अब मासूमों के दर्द के सामने खामोश नहीं रह सकती. यह बयान ऐसे समय आया है जब संघर्ष अपने 23वें दिन में प्रवेश कर चुका है और शनिवार को ईरान के नतांज तथा इजरायल के डिमोना जैसे परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया. इन हमलों ने वैश्विक स्तर पर ‘परमाणु युद्ध’ का खतरा बढ़ा दिया है.

परमाणु परिसरों पर बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कड़ी चिंता जताई है.

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!