बीच सड़क पर महिला राष्ट्रपति के साथ छेड़छाड़, करीब आया शख्स और की चूमने की कोशिश…..

The Hindi Post

बीच सड़क पर महिला राष्ट्रपति के साथ छेड़छाड़, करीब आया शख्स और की चूमने की कोशिश…..

 

उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम से एक शख्स ने छेड़छाड़ की और उन्हें चूमने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स महिला राष्ट्रपति से बद्तमीजी कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि शख्स ने यह सब कुछ भीड़ के बीच किया. इस दौरान राष्ट्रपति क्लाउडिया जनता से अभिवादन स्वीकार कर रहीं थी. जैसे ही शख्स ने बद्तमीजी की राष्ट्रपति असहज हो गई. बात दें कि क्लाउडिया शेनबॉम मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति क्लाउडिया ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना मंगलवार को मेक्सिको सिटी में तब हुई जब राष्ट्रपति शेनबॉम राष्ट्रीय महल से शिक्षा मंत्रालय की ओर पैदल जा रही थी.

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति उनके करीब आता है, उन्हें छूता है और चूमने की कोशिश करता है. शेनबॉम ने तुरंत उसका हाथ हटाया और उनका स्टाफ बीच में आ गया. उस वक्त सुरक्षा टीम उनके साथ नहीं थी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति से छेड़छाड़ करने वाला यह शख्स नशे में था.

मेक्सिकों की राष्ट्रपति के साथ घटी इस घटना ने लोगों में आक्रोश भर दिया है. महिला अधिकारों का समर्थन करने वाले संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना के तुरंत बाद ही आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि अधिकारियों ने व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!