राहुल गांधी ने जिस ब्राजीलियन मॉडल का लिया था नाम उन्होंने दी प्रतिक्रिया ?, क्या कहा

Larissa 2 (1)

Photo: X@SupriyaShrinate

The Hindi Post

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला. राहुल ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी नाम हैं.

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया. उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया. राहुल ने लड़की का नाम matheus ferrero बताया. अब ब्राजील की इस युवती की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

आपको बता दे कि युवती ने स्थानीय भाषा में अपनी प्रतिक्रिया दी है. युवती का नाम लरिसा है. लरिसा पहले मॉडलिंग किया करती थी लेकिन अब वो इस पेशे से दूर हैं.

आइए आपको बताते है कि लरिसा ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा?

 

“दोस्तों, मैं आपको एक मजेदार बात बताने वाली हूं — आपको यकीन नहीं होगा!

दोस्तों, कोई मेरी पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहा है!
वो फोटो बहुत पुरानी है, ठीक है?
मैं उस समय करीब 18 या 20 साल की थी.

और वो मेरी तस्वीर को किसी चीज के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं…
पता नहीं, शायद किसी चुनाव जैसी चीज में, जहां वोटिंग होती है.

और… भारत में!

वो मुझे भारतीय दिखा कर दूसरों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं!
सोचो कितना पागलपन है यह, मैं किस दुनिया में जी रही हूं!

फिर एक रिपोर्टर ने मुझे कॉल किया, इस सब के बारे में पूछने के लिए.
उसने मेरे काम के टाइम पर मुझे कॉल किया — इंटरव्यू करना चाहता था.

मैंने कॉल नहीं उठाया और टाटा से कहा कि मेरा नंबर किसी को मत देना.

लेकिन उस आदमी ने मेरा इंस्टाग्राम ढूंढ लिया, वहीं से मुझे कॉल कर दिया!

अब एक और इंसान, जिसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं, उसने भी मुझे एक फोटो भेजी है.

मैं आपको दिखाउंगी — आप यकीन नहीं करोगे, दोस्तों…”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!