BREAKING | मथुरा के केसी घाट पर बड़ा हादसा, यमुना में नाव डूबने से 11 श्रद्धालुओं की मौत
फोटो: आईएएनएस
BREAKING | मथुरा के केसी घाट पर बड़ा हादसा, यमुना में नाव डूबने से 11 श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा | उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. यह हादसा उस समय हुआ जब पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु यमुना में नौका विहार कर रहे थे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया. अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है.
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि यमुना में नौका विहार के दौरान लुधियाना से आए श्रद्धालुओं के साथ यह हादसा अत्यंत दुखद है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की.
Mathura, Uttar Pradesh: A boat accident occurred on the Yamuna River near Kesi Ghat in Vrindavan when a boat collided with a floating (pipa) bridge and capsized. Around 25 pilgrims and locals were on board. One person has been rescued so far, while search operations for others… pic.twitter.com/HZNsNCgwsy
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
मंत्री ने बताया कि इस दुर्घटना में मृत 11 लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई है. साथ ही अन्य 21 घायलों के लिए तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है. उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
यह घटना शुक्रवार दोपहर को मथुरा के प्रसिद्ध केसी घाट के पास यमुना नदी में घटी. जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ जब लुधियाना के लगभग 30 लोग दो नावों में सैर कर रहे थे. बताया जाता है कि एक नाव पीपा पुल से टकराने के बाद डूब गई.
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कई लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि तलाशी अभियान जारी है. उन्होंने आगे कहा कि घटनास्थल पर पुलिस, जिला प्रशासन और गोताखोरों की कई टीमें तैनात की गई हैं.
आईएएनएस
