खुशियां मातम में बदलीं: मुंडन कराकर लौट रहे लोगों का वाहन ट्रक से टकराया, 5 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 8 की मौत

accident in kaushambi (1)
The Hindi Post

भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, एक गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, BIG NEWS

 

प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की शाम काल बनकर आई. कोखराज-हंडिया नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

फतेहपुर जिले के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप में सवार होकर प्रयागराज से मुंडन संस्कार के बाद कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन करने जा रहे थे. शाम करीब 4 बजे डोरमा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित पिकअप खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री सड़क पर इधर-उधर जा गिरे.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम 8 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) संजय कुमार के अनुसार, अस्पताल लाते समय और इलाज के दौरान कुल 8 लोगों ने दम तोड़ दिया.

सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे अब सुचारू कर दिया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है

 

खुशियां मातम में बदलीं: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रेलर से टकराई, 5 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 8 की मौत


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!