यूपी: अपनी पसंद की पार्टी को वोट न देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला

Voting-IANS-Pic_600x400-400x200

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (IANS)

The Hindi Post

बरेली | बरेली में हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर से इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि उसने हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसकी पसंद की पार्टी के प्रत्याशी को को वोट नहीं दिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अब राज्य पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी पत्नी की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे घर से बाहर निकालने के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

पति ने 21 वर्षीय महिला को तलाक देने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने कहा कि महिला ने अभी तक अपने पति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Mobile Guru 22

खबरों के मुताबिक, महिला को बरेली के बारादरी इलाके में अपने पति के घर को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।यह वाकया 11 मार्च का हैं। महिला ने अपनी एक रिश्तेदार को बताया था कि वह खुश है कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया वह चुनाव जीत गया।

महिला ने कहा कि उसने जिस पार्टी को वोट दिया, उसने भारत में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए कड़े कानून बनाए।

उसके पति द्वारा उसकी पिटाई करने के बाद, उसने एक एनजीओ से मदद मांगी, जिसने मीडिया में इस मुद्दे को उठाया और पुलिस को सूचित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

इस जोड़े ने 2021 में प्रेम विवाह किया था और दोनों परिवार पड़ोसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!