जहरीली टॉफियां खाने से यूपी में हुई चार बच्चों की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

Toffee (1)
The Hindi Post

कुशीनगर | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की सुबह जहरीली टॉफी खाने से तीन परिवारों के चार बच्चों की मौत हो गई.

घटना कसया थाना क्षेत्र के लाथुर टोला में हुई. मृतकों में दो लड़किया और दो लड़के शामिल हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉफियों को उनके घरों के बाहर फेंक दिया गया था और बच्चों ने उन्हें उठाकर खा लिया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे घर के बहार खेल रहे थे जब उन्होंने टॉफी पड़ी हुई देखी. उन्होंने टॉफी उठा ली और खा गए जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

घटना का पता चलने पर बच्चों के माता – पिता और गांव के अन्य लोग उनको तुरंत की अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को राहत प्रदान करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बच्चों की मौत का एक कारण एंबुलेंस के पहुंचने में देरी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!