मालिक ने घर में टाइल्स लगाने के नहीं दिए पूरे पैसे तो मिस्त्री ने उनकी मर्सिडीज गाड़ी में लगा दी आग, घटना का वीडियो आया सामने
नोएडा | उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-39 के सदरपुर कालोनी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज गाड़ी में आग लगा देने का मामला सामने आया है. दरअसल, मजदूरी के पूरे पैसे नहीं मिलने से नाराज मजदूर ने एक शख्स की मर्सिडीज कार में आग लगा दी.
जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव निवासी रणवीर नामक मजदूर ने सदरपुर के आयुष चौहान के घर पर टाइल्स लगाने का काम किया था. आयुष ने रणवीर को पूरे पैसे नहीं दिए थे. आयुष पर दो लाख 68 हजार रुपये बकाया था. कई बार पैसे मांगने पर जब आयुष ने पैसे नहीं दिए तो सोमवार को रणवीर ने आयुष की मर्सिडीज कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इसके आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच हो रही है. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Man sets Mercedes on fire after the owner failed to pay the full amount of flooring work. The incident took place in Noida. pic.twitter.com/G7meDA2EpR
— The Moon I Could See (@TheMoonICouldS) September 14, 2022
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है.
घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में आरोपी पहले बाइक सड़क के किनारे खड़ी करता है और डिग्गी से बोतल निकालता है और थोड़ी देर इंतजार करने के बाद कार के पास पहुंचता है और बोनट और शीशे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देता है. इसके बाद आरोपी बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस
