70 साल के शख्स ने की 28 साल की बहू से शादी
Photo: Social Media
गोरखपुर | यह खबर यूपी के गोरखपुर से हैं. यहां के छपिया उमरो गांव में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय बहू से शादी कर ली. अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. शादीशुदा जोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
लोगों के बीच यह शादी इसलिए चर्चा में बनी हुई हैं क्योंकि दोनों के बीच उम्र का बहुत अंतर हैं. यह शख्स अपनी बहु से उम्र में 42 साल बड़े हैं.
बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी और उनके तीसरे बेटे की भी कुछ समय बाद मौत हो गई. पूजा (पूर्व में कैलाश की बहू) की शादी कैलाश के तीसरे नंबर के बेटे से हुई थी.
कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन चल नहीं सकी. इसके बाद पूजा घर लौट आई और अपने पूर्व पति के घर में ही रहने लगी.
कैलाश ने आस-पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप पूजा से शादी कर ली. यह बात तब खुली जब सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल हुई.
बड़हलगंज थाने के इंस्पेक्टर जे एन शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो देखी है और अब इस शादी के बारे में जानकारी करेंगे.
आईएएनएस
