हवालात में बंद शराबी ने ऐसा गाना गाया कि पुलिस वाले भी बोल उठे ‘वाह-वाह-वाह’

Bihar 1 (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हवालात के पीछे खड़े होकर गाना गा रहा है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह शख्स बिहार का रहने वाला है. उसे शराब पीने के आरोप में हवालात में डाला गया था.

इस व्यक्ति ने इतना सुरीला गाना गाया कि सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ होने लगी. जानकारी के अनुसार, पुलिस वालों ने ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

बिहार में इन दिनों शराब पीने और बेचने वालों की तेजी से धर पकड़ हो रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस व्यक्ति का नाम कन्हैया है और वह कैमूर जिले का रहने है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह व्यक्ति भोजपुरी लोकगीत गाने के लिए जाना जाता है.

हवालात में बंद, जब वो गाना गाने लगा तो पुलिस वाले वाह-वाह करे बिना नहीं रह पाए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!