रसगुल्ले से चली गई ‘जान’, गले में….

Rasgulla ChatGPT Image Mar 15, 2026, 09_56_19 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

रसगुल्ले से चली गई ‘जान’, गले में…. रसगुल्ले से चली गई ‘जान’, गले में….

 

झारखंड के जमशेदपुर में अजीब मामला सामने आया है. यहां के एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान हादसे में 41 साल के ललित सिंह की मौत हो गई. घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है. रसगुल्ला गले में फंसने के से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब इस मामले पर जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने वजह भी बताई है. आइए जानते हैं कि रसगुल्ला फंसने से ललित की कैसे मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, ललित सिंह मलियंता गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इस दौरान खाना खाते समय उन्होंने रसगुल्ला खाया, लेकिन वह गले में फंस गया. इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. लोगों ने पहले उनके गले से रसगुल्ला निकालने का प्रयास किया पर नहीं निकला.

स्थिति गंभीर होते देख उनके साथ मौजूद लोग इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शनिवार को ललित सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ललित सिंह की मौत को लेकर लोगों में अलग चर्चा चलती रही. डॉक्टरों ने ललित की मौत की असली वजह भी बताई है. इस मामले की जानकारी देते हुए एमजीएम अस्पताल के डॉ. रोहित झा ने बताया कि एपिग्लॉटिस एक ऐसी ग्रंथि है, जो खाने को सांस की नली में जाने से रोकता है, लेकिन नशे में या बोलते हुए खाने के दौरान यह ग्रंथि काम नहीं करती है. इससे खाना सांस की नली में अटक जाता है, जिससे जान जाने का डर रहता है. इसलिए खाते हुए बात या हंसी-मजाक नहीं करना चाहिए. नशे में भोजन नहीं करना चाहिए.

 

गले में अटका रसगुल्ला और चली गई जान, शादी समारोह में खाना खाते समय हुआ दर्दनाक हादसा….


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!