ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा: अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

Hospital On Fire ChatGPT Image Mar 16, 2026, 10_26_34 AM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

कटक | ओडिशा के कटक में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सुबह 2:30 बजे आग लग गई. आग लगने से 10 मरीजों के मरने की पुष्टि मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की है. सूचना पर पहुंचे तीन दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, “एससीबी मेडिकल के ट्रॉमा केयर सेंटर में आग लग गई जिससे ट्रॉमा आईसीयू, उससे सटे आईसीयू और पहली मंजिल पर स्थित वार्ड प्रभावित हुए. यहां 23 मरीजों का इलाज चल रहा था. आग लगने से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में स्थानांतरित करने के बाद 3 और मरीजों की मृत्यु हो गई. हमारे सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों ने बचाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया.”

मुख्यमंत्री ने एससीबी मेडिकल ट्रॉमा केयर आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री विभाग और चिकित्सा अधिकारियों को आईसीयू से स्थानांतरित किए गए अन्य मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.

वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव अश्वथी एस. का कहना है, “हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी लोगों की देखभाल करना है, हमने अपने डॉक्टरों को उन्हें पर्याप्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, फिलहाल हम चिकित्सा आईसीयू में हैं.”

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!