Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी? जानिए संक्रांति की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

SANKRANTI (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी? जानिए संक्रांति की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

 

मकर संक्रांति, जिसे देश के कई हिस्सों में खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है, हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष महत्व रखती है. यह पर्व सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है, जिसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहते हैं.

इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है कि पर्व 14 जनवरी को मनाया जाए या 15 जनवरी को. इसका कारण सूर्य का राशि परिवर्तन दोपहर के समय होना है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सूर्य का मकर गोचर कब होगा? तो उसका जवाब है कि हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी क्षण से मकर संक्रांति का आरंभ माना जाएगा. चूंकि यह गोचर दिन के समय हो रहा है इसलिए स्नान-दान और संक्रांति पर्व 14 जनवरी को ही मनाना शुभ रहेगा. हालांकि इस दिन षटतिला एकादशी भी है, इसलिए खिचड़ी का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त की अगर बात करें तो महापुण्य काल दोपहर 3:13 बजे से शाम 4:58 बजे तक रहेगा जबकि पुण्य काल: दोपहर 3:13 बजे से शाम 5:46 बजे तक होगा. इस समय स्नान, दान और सूर्य पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. सूर्य के उत्तरायण होते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा.

जो लोग भाग्य उदय के लिए सूर्य की कृपा चाहते हैं तो इस दिन उन्हें आदित्य हृदय स्तोत्र और सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए. शनि दोष शांति के लिए शनि चालीसा का पाठ करें साथ ही जरूरतमंदों को कंबल, अनाज, फल, काले तिल और घी का दान करने से कल्याण होगा.

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. हम इसकी पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करते. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!