MBBS की छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट, तीन…..

durgapur IANS

छात्रा के गैंगरेप के विरोध में उसके साथी छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

MBBS की छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट, तीन…..

 

 

दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश जारी है. बताया जाता है कि पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क के जरिए इन आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस की टीम ने उस जंगल में रात भर तलाशी ली जहां अपराध हुआ था.

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं की है. पुलिस ने केवल इतना बताया कि हमने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. यह एक बेहद संवेदनशील मामला है और हम आगे की जानकारी बाद में देंगे.

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को बताया था कि ओडिशा की एक मेडिकल छात्रा के साथ दुर्गापुर में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. यह घटना शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर उस समय हुई जब द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ डिनर के लिए कॉलेज कैंपस से बाहर गई थी.

फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसने पुलिस को अपना बयान दे दिया है. इस घटना के बाद सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!