मस्जिद में हुआ था मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों का कत्ल, पुलिस ने मामले का किया खुलासा, हैरान कर देगी हत्या की वजह

SP Baghpat Suraj Rai (1)
The Hindi Post

मस्जिद में हुआ था मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों का कत्ल, पुलिस ने मामले का किया खुलासा, हैरान कर देगी हत्या की वजह….

 

यूपी के बागपत में शनिवार को एक महिला और दो बच्चियों के शव मस्जिद परिसर में बने एक कमरे में मिले थे. महिला मस्जिद के इमाम की पत्नी थी. दोनों बच्चे इस दंपति के थे. इस हत्याकांड ने सनसनी फैला दी हैं. स्थानीय लोग यह जानना चाहते हैं कि इमाम की पत्नी और उनकी दो बेटियों को आखिर कौन मार गया. लोग इस परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. वही पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है.

बागपत के एसपी सूरज राय ने बताया कि थाना दोघट के गांगनोली गांव से सूचना मिली थी कि एक मस्जिद जिसके ऊपर बने कमरे में मुफ्ती साहब अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहते थे, वहां तीन शव (मुफ़्ती की पत्नी और दो बच्चियों के शव) मिले हैं. पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का दौरा किया गया. साथ ही सात टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई.

एसपी ने कहा कि मौके से फिंगर प्रिंट्स और डीएनए सैंपल इकठ्ठा किए गए. जांच टीमों ने दो संदिग्धों को चिन्हित किया. जब दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे मुफ्ती साहब से उसी मस्जिद परिसर में तालीम हासिल करते थे. मौलवी अक्सर पढ़ाई के दौरान इनकी पिटाई कर देते थे जिसके कारण क्षुब्ध होकर उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला. हत्या करने के लिए प्रयोग किए गए हथियारों -छुरी और हथौड़ा को बरामद कर लिया गया हैं.

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि 10 अक्टूबर को इन छात्रों में से एक की मुफ्ती साहब ने पिटाई कर दी थी. इस कारण उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजना बनाई और हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, “आज जब किसी काम से मुफ्ती साहब बाहर गए हुए थे तब दोनों बालकों ने अपराध को अंजाम दे डाला. इसके बाद दोनों फरार हो गए. पुलिस ने कम अवधि में इस केस का खुलासा कर दिया है. दोनों बाल अपचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.”

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!