महीने के पहले ही दिन हुआ बड़ा विमान हादसा, चट्टान से टकराया प्लेन, 29 लोगों की मौत

Plane Crash ChatGPT Image Apr 1, 2026, 11_21_23 AM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

महीने के पहले ही दिन हुआ बड़ा विमान हादसा, चट्टान से टकराया प्लेन, 29 लोगों की मौत

 

मॉस्को | रूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि क्रीमिया में रूसी सेना का एन-26 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में चालक दल के 6 सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हुई है.

समाचार एजेंसी तास (TASS) के अनुसार, विमान एक चट्टान से टकरा गया था. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, (रूस के) रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार देर रात यह विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर निर्धारित उड़ान पर था तभी उससे संपर्क टूट गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तकनीकी खराबी थी और विमान पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ था.

मंत्रालय ने कहा कि 31 मार्च को शाम लगभग 6 बजे (मॉस्को समय) विमान का संपर्क अचानक टूट गया था. उस समय विमान क्रीमिया क्षेत्र के ऊपर उड़ रहा था. विमान से संपर्क टूटने के बाद बचाव दल ने दुर्घटनास्थल का पता लगाया. इसके बाद जानकारी सामने आई कि विमान में (सवार चालक दल के छह सदस्य और 23 यात्री मारे सवार थे) सवार सभी लोगों की मौत हो गई है.

एएन-26 एक हल्का सैन्य परिवहन विमान है जो कई पिछले कई दशकों से इस्तेमाल में है. यह विमान कम व मध्यम दूरी पर सामान के साथ करीब 40 यात्रियों को ले जा सकता है.

 

रूस में बड़ा विमान हादसा: क्रीमिया में सेना का एएन-26 क्रैश, 29 लोगों की मौत


The Hindi Post
error: Content is protected !!