जिस देश की यात्रा न करने की दी गई थी सलाह वहां से अमेरिकी नागरिक का अपहरण…., मचा हड़कंप
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
जिस देश की यात्रा न करने की दी गई थी सलाह वहां से अमेरिकी नागरिक का अपहरण…., मचा हड़कंप
बगदाद | इराक की राजधानी बगदाद से अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन का अपहरण कर लिया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें ईरान समर्थित मिलिशिया समूह की संलिप्तता का संदेह है. इससे इस क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी पत्रकार की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए वह सक्रिय रूप से काम कर रहा है.
विदेश विभाग ने बताया कि पत्रकार की सुरक्षित और त्वरित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एफबीआई – इराकी अधिकारियों के साथ समन्वय में काम कर रही है. इसी क्रम में इराकी अधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और अपहरण में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है.
वही, अमेरिकी नागरिकों को इराक की यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है.
शेली किटलसन एक अनुभवी फ्रीलांस रिपोर्टर हैं, जिन्होंने AI-Monitor और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में काम किया है. उनके अपहरण की घटना पर मीडिया संगठनों ने गहरी चिंता जताई है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है.
यह घटना इराक में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर रही है जहां पहले से ही लेवल-4 यात्रा चेतावनी लागू है.
IANS/Hindi Post Dot In
इराक में अमेरिकी पत्रकार का अपहरण, अमेरिका ने ईरान से जुड़े मिलिशिया की संलिप्तता का किया दावा
