शख्स ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव बेड-बॉक्स में छिपाया, हुआ गिरफ्तार

Arrest IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

देश की राजधानी दिल्ली से मंगलवार को एक ऐसी खबर निकल कर सामने आई जिसने सबको झकझोर दिया. यहां एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद उसके शव को फ्रिज में छुपा दिया था. पुलिस ने साहिल गहलोत नाम के शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामले में जांच जारी है. घटना में कई खुलासे भी हुए हैं.

अब इसी तरह का मामला, महाराष्ट्र से सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद, उसके शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने नालासोपारा स्थित अपने आवास पर 35 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद शव को बेड-बॉक्स में छुपा दिया. पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पालघर जिले के तुलिंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हार्दिक शाह, मेघा धन सिंह तोरवी के साथ नालासोपारा में सीता सदन सोसाइटी में रहता था. दोनों ने कथित तौर पर अपने रियल एस्टेट एजेंट, मकान मालिक और अन्य पड़ोसियों को बताया था कि वे शादीशुदा हैं.

हत्या का खुलासा तब हुआ जब मेघा का सड़ा-गला शव नालासोपारा के विजय नगर इलाके के एक फ्लैट से बरामद किया गया. मृतका के मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

सीनियर इंस्पेक्टर शैलेंद्र नागरकर ने पीटीआई को बताया कि संदेह है कि महिला की हत्या पिछले सप्ताह की गई होगी.

हार्दिक शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी मंगलवार को हुई. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहां गया है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इन्हीं झगड़ों के बीच, हार्दिक ने कथित तौर पर मेघा की हत्या कर दी. मामले में पुलिस जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!