महाराष्ट्र, मप्र, केरल समेत 6 राज्यों में 83 फीसदी कोविड के मामले

Background vector created by pikisuperstar - www.freepik.com

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश में कोविड-19 के कुल नए मामलों का 83 प्रतिशत छह राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से है। यह गण्ना रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों पर आधारित है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 43,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन में सर्वाधिक 27,126 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। इसके बाद पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) हैं।

रविवार के आंकड़े नवंबर 2020 के बाद सबसे अधिक हैं। रविवार को कोविड-19 के कुल मामले 1,15,99,130 तक पहुंच गए। रविवार को भारत में कुल एक्टिव मामले 3,09,087 थे।

पिछले साल 26 नवंबर को एक दिन में सर्वाधिक मामले (44,489) दर्ज किए गए थे। देश ने रविवार को लगातार ग्यारहवें दिन मामलों में वृद्धि दर्ज की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, रविवार को देश में कोविड महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,11,30,288 थी। मरीजों के ठीक होने राष्ट्रीय दर 95.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 22,956 लोग ठीक हुए।

मौतों के मामले में इन छह राज्यों में कोविड से मृत्यु का प्रतिशत 86.8 है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 92 लोग मारे गए। उसके बाद पंजाब (38), केरल (15), छत्तीसगढ़ (11), तमिलनाडु (8) और केरल (7) रहे। पिछले 24 घंटों में 197 लोगों की मौत के साथ देश भर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,755 पर पहुंच गई है।

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत की सूचना नहीं है। ये हैं – राजस्थान, असम, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, पुडुचेरी, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, नागालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।

–आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!