मध्य प्रदेश चुनाव 2023: TV की मशहूर अभिनेत्री हारी चुनाव, मिले केवल 2292 वोट

Electronic voting machine Indian Electronic voting machine for election and Voter Verified Paper Audit Trial, vector illustration

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार चाहत पांडेय चुनाव हार गई है. 2292 वोट पाकर चाहत पांचवे नंबर पर रही. इस सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.

मध्य प्रदेश के दमोह की ही रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने इसी साल जून माह में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी. पार्टी ने चाहत को दमोह से ही बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया के सामने चुनावी मैदान में उतारा. वहीं, कांग्रेस से मौजूदा विधायक अजय टंडन भी यह त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था.

Chahat Mani Pandey (1)

बता दें कि जयंत मलैया को 112278, कांग्रेस के अजय टंडन को 60927, बसपा के प्रताप रोहित अहिरवार को 3178 और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दौलत सिंह लोधी को 2493 वोट हासिल हुए. इसके बाद पांचवां नंबर 2292 वोट पाने वाली चाहत पांडेय का रहा.

एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है. उन्होंने 17 साल की उम्र में टीवी शो पवित्र बंधन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

बता दे कि इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोग चाहत हो फॉलो करते है. चाहत काफी पॉपुलर है पर उनकी यह पॉपुलैरिटी उन्हें चुनाव नहीं जिता सकी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!