लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग, 2 की मौत, सभी गेस्ट व कर्मी सुरक्षित निकाले गए
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग लपटों की चपेट में आने से जख्मी हो गए. बचाव अभियान चला रहे अधिकारियों का दावा है कि अब होटल के अंदर कोई भी गेस्ट या कर्मचारी नहीं है. सभी को बाहर निकाल लिया गया है. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि उन्होंने होटल प्रबंधन की मदद से कमरों की जांच की. सभी मेहमानों को बाहर निकाल लिया गया है.
दमकल कर्मियों को होटल के अंदर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. धुएं को बाहर निकालने के लिए होटल की खिड़कियों और दरवाजों पर लगे शीशों को तोडना पड़ा.

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Breaking #UttarPradesh Rescue and relief operations underway at Hotel #Levana in #Hazratganj, #Lucknow where a fire broke out this morning.
No casualties have been reported so far#Lucknow #Fire #CMYogi pic.twitter.com/UkoceLpmJa
— PRAJAKTA SINGH (@Prajakta_Singh2) September 5, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यो की निगरानी करने और पीड़ितों को उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जो लखनऊ से सांसद हैं, ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की.
घटना के बाद से आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.
होटल का रास्ता संकरा होने के चलते राहत और बचाव कार्यो में समस्या आई. आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है.
आईएएनएस
