लखनऊ: लव जिहाद के आरोपी सुफियान को मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार
लखनऊ | लव जिहाद मामले का आरोपी सुफियान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस से हुई एक मुठभेड़ के बाद सुफियान गिरफ्तार हो गया.
सुफियान को पैर में गोली लगी है. वो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसे रोकने के लिए फायरिंग की. गोली सुफियान के पैर में लगी.
यह मुठभेड़ लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई. एसीपी डी.के. सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

सुफियान पर आरोप है कि उसने पीड़िता को कथित तौर पर चौथी मंजिल से फेंक दिया था. ऐसा उसने तब किया था जब पीड़िता ने इस्लाम कबूल करने और उससे शादी करने से इनकार कर दिया था.
लखनऊ पुलिस ने सूफियान के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी.
लड़की को चौथी मंजिल से नीचे फेंके जाने की घटना के बाद से ही लोग लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लोग सुफियान की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कि मांग कर रहे थे. लोगों के अनुसार, सुफियान को सख्त सजा मिलनी चाहिए.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
