दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

Earthquakes Depositphotos_80106824_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. दरअसल, 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण झटके लगे.

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) से 143 किमी पूर्व में था. भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. यह दोपहर करीब 1:30 बजे आया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके नेपाल में भी महसूस किए गए.

नेपाल में पिछले कुछ महीनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं. इससे पहले 24 जनवरी को नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!