सरकार का बड़ा एक्शन, 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द

Medicines Depositphotos_1011610_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

केंद्र सरकार ने 18 फार्मा कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हैं. दवा बनाने वाली यह सभी फर्म खराब क्वालिटी की दवाएं बना रही थी. इसके कारण, इन कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं.

एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 76 कंपनियों का निरीक्षण किया था और इसके बाद 18 के लाइसेंस निलंबित कर दिए, जबकि 26 को दवाओं की खराब गुणवत्ता के कारण बताओ नोटिस दिया गया है.

इसके अलावा, तीन कंपनियों के उत्पाद लाइसेंस (प्रोडक्ट लाइसेंस) रद्द कर दिए गए हैं.

केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त अभियान में 20 राज्यों में स्थित इन फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं.

सूत्र ने कहा कि ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ दवा के उत्पादन को रोकने और देश भर में दवा के अच्छे विनिर्माण अभ्यास (जीएमपी) सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था.

सूत्र ने कहा कि डीसीजीआई की कार्रवाई पिछले 15 दिनों से आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में चली.

सूत्र ने कहा कि देश में घटिया दवाओं के उत्पादन को रोकने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!