“हम पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं…”, तीन बच्चों की मां के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, पति ने…..

Lesbian Couple Grok 2 Image (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (Grok AI)

The Hindi Post

“हम पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं…”, तीन बच्चों की मां के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, पति ने…..

 

यूपी के सहारनपुर में दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्ते का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शाहजहांपुर की एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर पहुंचकर तीन बच्चों की मां के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में होने का दावा कर रही हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. मामला सामने आते ही स्थानीय लोगों से लेकर पुलिस तक में हलचल मच गई. युवती के परिजन भी उसे खोजते हुए सहारनपुर पहुंच गए.

युवती का कहना है कि वह एक मेडिकल प्रोफेशनल है. उसकी दोस्ती ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ती गई और रिश्ता प्रेम में बदल गया. युवती का दावा है कि दोनों साथ में घूमने भी गई थीं. उसी दौरान उनका रिश्ता मजबूत हुआ. उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार वालों ने उनके रिश्ते को रोकने के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी, यहां तक कि उसे जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डिस्चार्ज होने के बाद वह सीधा सहारनपुर पहुंच गई.

सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला का कहना है कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में उसे कभी पति का सहयोग नहीं मिला. इसी दौरान उसकी ऑनलाइन जान-पहचान ने उसे भावनात्मक सहारा दिया और दोनों का रिश्ता गहरा होता गया. महिला का दावा है कि उसके पति इस रिश्ते के बारे में जानते हैं और चाहते हैं कि दोनों को घर में साथ रखें, लेकिन शर्त यह है कि युवती उनसे कोर्ट मैरिज करे. हालांकि दोनों ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया है.

उधर युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. दूसरे पक्ष ने उसका ब्रेनवॉश किया है. उनका कहना है कि युवती का इलाज जारी है और उसे नियमित दवाओं की जरूरत है. पहले भी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था और अब फिर उसे घर से बाहर आने के लिए उकसाया गया. पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और सतर्कता से पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. युवती ने अपने परिवार के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है.

युवती ने कहा कि मैं शाहजहांपुर से आयी हूं. यह मेरी फ्रेन्ड है. इनके लिए आई हूं. हम साथ रहना चाहते हैं. इनके हसबैंड हैं. इस रिश्ते की वजह से मेरे माता-पिता ने मुझे करंट लगवाया था. उसकी वजह से मेरी मेमोरी लॉस हो गई है. मुझे बहुत टॉर्चर किया गया है, ताकि इनके साथ न रह पाऊं. इस वजह से काफी चीजें भूलने लगी. मेरी फ्रेंड की शादी हो चुकी है और 3 बच्चे भी हैं. पति भी हैं, यहां आए हैं. फ्रेंड अपने पति से डायवोर्स ले रही है. हम 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं.


The Hindi Post
error: Content is protected !!