सलमान खान को धमकी भरा लेटर भेजने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हुई पूछताछ
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र के सिलसिले में पूछताछ की है. इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को दी। सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई का पूछताछ में कहना है कि इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है और उसे नहीं पता कि वह पत्र किसने लिखा है.
बिश्नोई से धमकी भरा पत्र मिलने के सम्बन्ध में इसलिए पूछताछ की गई क्योंकि उसके कुछ साल कथित तौर पर पहले काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी.
दरअसल, बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है, इसलिए इस मामले में सलमान खान की कथित संलिप्तता होने पर लॉरेंस ने एक्टर की हत्या करने की कसम खाई थी। बताया जाता है कि हत्या करने के लिए रेकी भी की गई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर उसकी यह साजिश नाकाम हो गई थी.
मुंबई पुलिस ने कहा कि 87 वर्षीय सलीम खान को रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे धमकी भरा पत्र मिला था. यह पत्र उन्हें एक बेंच पर मिला, जहां वह आमतौर पर जॉगिंग करने के बाद आराम करते हैं. इसमें उन्हें और सलमान खान को मारने की धमकी दी गई है.
पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं.
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
