“लॉरेंस बिश्नोई बड़ा मासूम सा बच्चा लग रहा है… वह तो असली गांधीवादी है”

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

The Hindi Post

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि लॉरेंस बिश्नोई असली गांधीवादी है.

साध्वी प्राची ने कहा कि सलमान खान ने कितनी लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है और आज उसे खतरा महसूस हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी का समर्थन नहीं कर रही हूं लेकिन बिश्नोई एक गांधीवादी है. बिश्नोई बड़ा मासूम सा बच्चा लग रहा है. मैंने तो मीडिया में देखा है… बिश्नोई तो असली गांधीवादी है. यह असली भाईचारा निभा रहा है. बिश्नोई असली काम गांधी का कर रहा है. बिश्नोई समाज भी प्रकृति की पूजा करता है, जीवों की पूजा करता है. गांधी जी भी जीवों के समर्थन में थे.

बता दे कि साध्वी प्राची ने यह बयान यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दिया.

फोटो: फेसबुक

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!