कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष का आखिरी वीडियो आया सामने, वॉलीबॉल मैच की विजेता टीम को किया था पुरस्कृत
अनंतनाग (कश्मीर) में आतंकियों से मुठभेड़ से एक सप्ताह पहले, भारतीय सेना ने कोकेरनाग क्षेत्र (अनंतनाग) में स्थानीय लोगों के लिए एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया था.
कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोंचक इस मैच के दौरान उपस्थित रहे थे और उन्होंने विजेता टीम को पदक भी दिए थे. इसका वीडियो अब सामने आया है.
बता दे कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हमायुं भट और सेना के दो अधिकारी – कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष शहीद हो गए थे.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
